28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

संपत्ति विवाद बना आत्महत्या का कारण, माँ और भाई को बताया वजह, मृतक मनोज का भावुक वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में संपत्ति विवाद के चलते मनोज सोनी नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में मनोज द्वारा बनाई गई आखिरी वीडियो मिली, जिसमें उन्होंने अपने दर्द और परिवार की परिस्थितियों को उजागर किया। वीडियो में मनोज ने कहा, “मां एक भाई का हक छीनकर दूसरे को देना चाहती है। लो, मैं धन-दौलत के साथ अपनी जान भी तुम्हें दे देता हूं।” उन्होंने अपनी पत्नी से माफी मांगते हुए बच्चों का ध्यान रखने की अपील भी की।

मनोज ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए, जिनमें पत्नी को 8 वर्षों तक प्रताड़ित करना और संपत्ति विवाद में उलझाना शामिल है। इसके साथ ही, उनके परिवार के अन्य सदस्य, जैसे पत्नी, छोटा भाई दुर्गेश और बहनें भी मां को इस घटना का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना के बाद, पहले आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, वायरल वीडियो और मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनोज की मां, भाई संतोष कुमार और उनके दो बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।    

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को कल मिलेगी स्कूटी, योजना पर करीब ₹200 करोड़ का प्रावधान

Newsdesk

राइट टाउन के रेस्तरां में मिला एक दिन पुराना पका चावल और कथित प्रतिबंधित एनालॉग चीज, 19 किलो पैकेट जब्त, नोटिस की कार्रवाई शुरू

Newsdesk

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading