24.7 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

गढ़ा बाजार में सांडों की लड़ाई से मचा हड़कंप, वाहन क्षतिग्रस्त, हजारों का नुकसान

Jabalpur News – जबलपुर के गढ़ा बाजार में बुधवार रात 8:10 बजे दो सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में फल और मिठाई की दुकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि दूध विक्रेता अशोक गोस्वामी का 40 लीटर दूध सड़क पर बह गया। सांडों की लड़ाई के दौरान दो एक्टिवा स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों निखिल मिश्रा, गोविंद जायसवाल, और अन्य ने बड़ी मुश्किल से सांडों को अलग किया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि हांका गैंग कभी यहां नहीं आती, जिससे क्षेत्र में मवेशियों का आतंक बना रहता है। आज भगवान की कृपा से बड़ा हादसा टल गया।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading