31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान : पिता करता था यौन उत्पीड़न, बेटियों ने किया आग के हवाले

इस्लामाबाद, 7 जनवरी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में दो किशोरियों ने अपने पिता को रस्सियों से बांधकर आग लगा दी। पीड़ित की पहचान अली अकबर के रूप में हुई जिसने गंभीर रूप से जलने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों बेटियों ने बाप को जलाने की बात स्वीकार की है। उनका आरोप है कि मृतक उनका यौन उत्पीड़न करता था। 

अधिकारियों ने मामला दर्ज कर दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक की दो पत्नियों को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित 45 वर्षीय अली अकबर की तीन शादियां हुई थीं और उसके कुल बारह बच्चे थे। उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है और वह अपनी दो जीवित पत्नियों और बच्चों के साथ किराए के घर में रह रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़कियों ने अपना अपराध पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है। उनका कहना है कि पिता ने उनका यौन शोषण किया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को जब अकबर सो रहा था, तो उसकी दो नाबालिग बेटियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। वह बुरी तरह जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पीड़ित की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि अकबर की दोनों पत्नियों और उनकी बेटियों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पीड़ित को बेहोशी की दवा देकर सुला दिया और एक सुनियोजित रणनीति के तहत अकबर को आग लगा दी।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान में बाल यौन शोषण मामलों में सजा की दर बेहद कम, बढ़ रहीं घटनाएं

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर और भूटान के राजा ने थिम्पू के ताशिचो द्जोंग में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस : पुरुषों से तीन महीने अधिक काम, फिर भी ‘आधी आबादी’ की ‘आधी कमाई’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading