September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : फातोर्दा में आज दो पूर्व चैम्पियनों की होगी भिड़ंत

फातोर्दा (गोवा), 5 फरवरी | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में आज यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो पूर्व चैम्पियनों-चेन्नइयन एफसी और बेंगलुरू एफसी का सामना होगा। अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद बेंगलुरू ने लय हासिल कर ली है। एससी ईस्ट बंगाल को हराने के बाद बेंगलुरू ने 11 मैचों में अपनी पहली क्लीन शीट हासिल की है।

साथ ही उसने पिछले आठ मैचों से चली आ रही जीत का सूखा भी खत्म किया है।

इस मुकाबले से पहले चेन्नइयन ने सेट पीस से अब तक आठ गोल (कुल गोल का 50 फीसदी) खाएं हैं। लेकिन मूसा को लगता है कि उनके सभी विदेशी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे और ऐसे में मुकाबला कड़ा होगा।

पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू के लिए इस मैच में राहुल भेके, जुआन गोंजालेज और लिओन अगस्टिन नहीं खेल पाएंगे।

दूसरी तरफ, मौकें बनाने के बावजूद भी कोच कसाबा लाजलो की टीम चेन्नइयन गोल करने में विफल रही है। लाजलो ने हालांकि इसे टीम के लिए चिंता की बात बताया और टीम से अनुरोध किया कि वे आगामी मुकाबलों पर ध्यान दे।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading