June 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमबॉलीवुडराष्ट्रीय

मुंबई के तीन बड़े कलाकारों को धमकी, पाकिस्तान से आया ई-मेल

मुंबई, 22 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और गायिका सुगंधा मिश्रा को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। यह धमकी पाकिस्तान से भेजी गई है। इसके बाद संबंधित कलाकारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

मुंबई की अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया है कि हम आपकी निगरानी कर रहे हैं और यह जरूरी है कि हम आपको एक संवेदनशील मामले के बारे में सूचित करें। यह कोई प्रचार स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है। हम आपसे इस संदेश को अत्यंत गंभीरता और गोपनीयता से लेने का आग्रह करते हैं। यदि आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जो आपके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन पर असर डाल सकते हैं।

ई-मेल में आगे लिखा गया है कि हम अगले 8 घंटों के भीतर आपसे त्वरित प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं, अन्यथा हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ई-मेल के अंत में विष्णु लिखा गया है।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह धमकी पाकिस्तान से भेजी गई है। कलाकारों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल के बाद उनके फैंस और परिवार के लोग भी चिंतित हैं।

अन्य ख़बरें

मुंबई में सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ मुकदमा

Newsdesk

‘यातनाएं सहीं, मगर नहीं स्वीकारा धर्मांतरण’, बाबा बंदा सिंह बहादुर को शहीदी दिवस पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया याद

Newsdesk

आपातकाल के 51 साल: भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading