30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

कनाडा में कोविड-19 के मामले 800,000 के पार

ओटावा, 7 फरवरी | कनाडा में शनिवार दोपहर तक कोविड-19 के मामलों की संख्या 800,000 के पार चली गई। यहां इस वक्त संक्रमितों की संख्या 800,348 है, जबकि 20,680 जानें गई हैं। सीटीवी ने इसकी सूचना दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यहां की पब्लिक हेल्थ एजेंसी के हवाले से कहा, यहां 29 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक सात दिन के हिसाब से औसतन 3,947 नए मामले हर दिन दर्ज हो रहे हैं और इसी के साथ यहां दैनिक मामलों की संख्या में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। यहां 107,609 टेस्ट रोज किए जा रहे हैं, जिनमें 24 जनवरी को 4.2 फीसदी लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

स्थानीय सरकार ने शनिवार को बताया कि ओंटारियो में कोविड के 1,388 नए मामलों की पुष्टि हुई है और शनिवार सुबह यहां 45 और मौतें दर्ज हुई हैं। यहां कोविड के नए वेरिएंट बी.1.1.7 की चपेट में आए मरीजों की पुष्ट संख्या इस वक्त 164 है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी बी.1.351 वेरिएंट का केवल एक ही मामला है।

ओंटारियो में प्रयोगशाला द्वारा पुष्ट हुए मामलों की संख्या इस वक्त 276,718 है, जिनमें मौतें और ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी शामिल हैं।

ओंटारियो में 6,483 मौतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 4,454 मरीजों की उम्र 80 साल से ऊपर है।

अन्य ख़बरें

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading