34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

अमेरिका में कोरोना मामलों की संख्या में गिरावट

वॉशिंगटन, 8 फरवरी | अमेरिका में बीते एक हफ्ते से कोविड-19 के नए मामलों, नई मौतों और अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है। कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट ने इनका खुलासा किया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने हालिया अपडेट में ट्रैकिंग प्रोजेक्ट ने रविवार को कहा कि बताई गई समयावधि में नए मामलों की संख्या में लगभग 16 फीसदी तक की गिरावट आई है। 5 नवंबर, 2020 वाले हफ्ते के बाद से इनमें पहली बार दस लाख की कमी देखने को मिली है।

अपडेट में कहा गया, “हालांकि अभी भी सामने आ रही मामलों की संख्या हैरान कर देने वाला है, लेकिन 14 जनवरी वाले हफ्ते में दर्ज हुए 18 लाख मामलों की संख्या के मुकाबले से तो यह कहीं बेहतर है।”

जहां राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं यहां के 10 राज्य ऐसे हैं, जहां बीते हफ्ते नए मामलों की संख्या में 25 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इनके अलावा, अन्य 32 राज्यों में नए मामलों की संख्या में कम से कम 10 फीसदी की दर से गिरावट देखने को मिल रही है।

बीते दो हफ्तों से अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

6 फरवरी तक यहां महामारी के साथ अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों की संख्या 84,223 दर्ज हुई थीं, जिसमें जनवरी की शुरुआती हफ्तों के बाद 40,000 से अधिक की कमी देखी गई है। चूंकि अभी मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है, तो महामारी से हो रही मौतों की संख्या में भी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि हो रही मौतों की संख्या में आई कमी पर्याप्त नहीं है क्योंकि पिछले हफ्ते के दरमिया 21,000 से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading