31.5 C
Jabalpur
October 12, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 79,000 के पार

पेरिस, 9 फरवरी | कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से फ्रांस में इस बीमारी से अब तक 79,000 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों ने सोमवार को यह दर्शाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश ने पिछले 24 घंटे की अवधि में 458 नई मौतें दर्ज की, जिससे मरने वालों लोगों की कुल संख्या बढ़कर 79,423 हो गई।

एक दिन में कोरोना के 4,317 नए मामले सामने आए।

फ्रांस में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 33 लाख हो चुकी है।

दिसंबर के अंत में फ्रांस ने अपना कोरोनोवायरस टीकाकरण अभियान शुरू किया था, अब तक 19.2 लाख लोगों को कोरोना टीके का पहला खुराक मिला चुका है और 296,265 लोग दूसरा खुराक प्राप्त कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

रियाद एयरपोर्ट हमले में एक भारतीय की मौत, 3 आईसीयू में भर्ती, भारतीय दूतावास ने अस्पतालों का दौरा किया

Newsdesk

इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता

Newsdesk

अमेरिका में तूफान इसायस का कहर, फ्लोरिडा और अलबामा के 7 लाख घरों की बिजली गुल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading