September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अबू आजमी ने छत्रपति संभाजी महाराज को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 11 मार्च। मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने पर विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने मंगलवार को छत्रपति संभाजी महाराज को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। सपा विधायक अबू आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छत्रपति संभाजी महाराज को फोटो पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “स्वराज्य के दूसरे छत्रपति, पराक्रमी योद्धा एवं वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।” जानकारी के अनुसार, छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे। इनके पिता का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज था। 14 मई 1657 को जन्में छत्रपति संभाजी महाराज ने पिता की मृत्यु के बाद 1681 में मराठा साम्राज्य की बागडोर संभाली थी।

वे अपनी वीरता, युद्ध कौशल और हिंदू स्वाभिमान के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि हाल ही में सपा विधायक अबू आजमी ने मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनकी आलोचना की। हालांकि, अबू आजमी ने विवाद बढ़ने पर अपने बयान को वापस ले लिया था। इसके बावजूद उन्हें मौजूदा विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया था। सपा नेता ने मौजूदा सत्र से निलंबन को राजनीति से प्रेरित बताया था। सपा नेता ने वीडियो बयान में कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष ने मुझे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। मुझे ताज्जुब हुआ कि मैंने विधानसभा के अंदर कोई गलत बात नहीं की थी। वहीं, बाहर हमने किसी महापुरुष के बारे में अपशब्द नहीं कहे। मैंने केवल इतिहास में वर्णित बातों का संदर्भ दिया था। इसके बाद भी विधानसभा अध्यक्ष ने हमें निलंबित कर दिया, जिसका हमें अफसोस है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading