September 17, 2026
सी टाइम्स
इन्फोग्राफिक्सखेल

सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने वाले इंग्लिश कप्तान बने रूट

चेन्नई, 9 फरवरी | जोए रूट सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने वाले इंग्लैंड के कप्तान बन गए हैं। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को भारत को पहले टेस्ट मैच में 227 रनों से हरा दिया। रूट ने इंग्लैंड के लिए अब तक 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 26 टेस्ट जीते हैं।

रूट से पहले इंग्लैंड के लिए बतौर कप्तान सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड माइकल वॉन के नाम था, जिन्होंने बतौर कप्तान 51 टेस्ट मैचों 26 मैच जीते थे।

उनके अलावा एंड्रयू स्ट्रॉस 50 टेस्ट मैचों में 24, एलेस्टेयर कुक 59 टेस्ट मैचों में 24 और पीटर मे 41 टेस्ट मैचों में 20 मैच बतौर कप्तान जीत हासिल कर चुके हैं।

रूट ने एशिया में बतौर कप्तान छह टेस्ट मैचों में से सभी मैच जीते हैं। इन छह मैचों में से पांच मैचों में उन्होंने श्रीलंका को लगातार पांच मैचों में हराया है और अब उन्होंने भारत दौरे पर भी कप्तान विजयी शुरुआत की है।

रूट से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ एशिया में 21 टेस्ट मैचों में आठ जीत और क्लाइव लॉयड 17 टेस्ट मैचों में सात टेस्ट जीत चुके हैं।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading