September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : बोम्बोलिम में चेन्नइयन और जमशेदपुर में होगी टक्कर

बोम्बोलिम (गोवा), 10 फरवरी | दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन एफसी के लिए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में चीजें अब तक सही नहीं रही हैं। चेन्नइयन को अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरू एफसी के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा था और टीम इस सीजन में नौवीं बार गोल में करने में विफल रही, जोकि इस सीजन में किसी भी टीम का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

चेन्नइयन को अगर लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे आज यहां बोम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में जमशेदपुर के खिलाफ होने वाले मुकाबले को अपने पक्ष में करना होगा। टीम को अगर टॉप-4 में पहुंचना है तो उसे अब अपने बाकी बचे सभी मुकाबले जीतने होंगे।

चेन्नइयन शीर्ष चार में पहुंचने से अब केवल छह अंक ही दूर है। टीम के लिए ये अंक हासिल करना मुश्किल है, लेकिन गणितीय समीकरण के हिसाब से उसके लिए यह संभव है। कोच कसाबा लाजलो ने अपनी टीम से अनुरोध किया है कि वे अंत तक लड़े।

दो बार की चैम्पियन कई मौके बनाने के बावजूद गोल करने और जीत दर्ज करने के लिए अब तक संघर्ष करती आ रही है। टीम ने लगातार पांच मैचों से ओपन प्ले से गोल नहीं किया है।

इस बीच, जमशेदपुर अपने प्रतिद्वंद्वी चेन्नइयन से एक स्थान आगे है और उसके एक अंक भी ज्यादा है।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading