25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

ग्वालियर क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता बढ़ाकर 50,000 की जाएगी : ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर, 25 मार्च। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर स्थित क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 30,000 से बढ़ाकर 50,000 की जाएगी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोमवार को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि ग्वालियर के क्रिकेट स्टेडियम का विस्तार होगा। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता को बढ़ाया जाएगा और यहां दर्शक क्षमता 50,000 होगी। वर्तमान में इस स्टेडियम की क्षमता 30,000 है। इस स्टेडियम के विस्तार के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से राशि आ रही है।

भारतीय क्रिकेट जगत में ग्वालियर का प्रमुख स्थान है और अब यहां भी अंतरराष्ट्रीय मैच होते हैं। इस बात का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि हाल ही में ग्वालियर को इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट की सौगात मिली थी। भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 मुकाबला ग्वालियर के शंकरपुर स्थित नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। यहां पहला क्रिकेट मैच भारत और बांग्लादेश के बीच आयोजित हुआ था।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की खेल के क्षेत्र में बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए सिंधिया ने कहा, “14 साल के सूखे के वातावरण को समाप्त किया गया, अब अनेक मैच ग्वालियर और चंबल में खेले जाएंगे।” केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर में छात्राओं से संवाद किया और उन्होंने कहा, “आज छात्राओं से संवाद कर मन प्रसन्न हुआ। शिक्षा ही सशक्तीकरण की कुंजी है। मेरी आजी अम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की सोच थी कि देश बनाना है तो महिलाओं को भी प्रथम पंक्ति में आना होगा।” उन्होंने आगे कहा, “महाविद्यालय की हर छात्रा में मुझे अपनी आजी अम्मा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की वही दूरदृष्टि दिखाई दी, एक ऐसे भारत की, जहां शिक्षित और सशक्त महिलाएं प्रगति की राह पर निरंतर अग्रसर हों और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading