September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : आत्मसम्मान के लिए उतरेगा ओडिशा

फातोर्दा (गोवा), 11 फरवरी | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद खत्म होने के बाद ओडिशा एफसी की टीम अब अपने अगले सभी मैचों में आत्मसम्मान के लिए लड़ने उतरेगी। ओडिशा एफसी 15 मैचों में केवल आठ अंक हासिल करके लीग की अंतालिका में सबसे नीचे 11वें नंबर पर है। टीम ने इस सीजन में अब तक केवल एक ही जीत दर्ज की है और यह जीत उसे केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ मिली थी। ओडिशा एक बार फिर से फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज केरला ब्लास्टर्स से ही भिड़ेगी।

ओडिशा, जहां इस मैच में अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ेगा, तो वहीं 10वें स्थान पर काबिज केरला ब्लास्टर्स टॉप चार के अधिक से अधिक करीब पहुंचना चाहेगी।

ओडिशा के कोच गेराल्ड पियटन इस बात से अवगत हैं कि केरला इस मैच में लड़ेगी, लेकिन साथ ही उन्हें उम्मीद है कि केरला के खिलाफ ओडिशा का रिकॉर्ड उन्हें मैदान पर आत्मविश्वास देगा। केरला और ओडिशा अब तक तीन बार आईएसएल में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं और इन मुकाबलों में केरला एक बार भी ओडिशा को हरा नहीं पाई है।

ओडिशा की तरह ही केरला भी संघर्ष कर रही है। टीम को पिछले चार मैचों से एक भी जीत नहीं मिली है और उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 27 गोल खाएं हैं। उनके बाद ओडिशा ने 25 गोल खाए हैं। कमजोर डिफेंस, दोनों टीमों के लिए चिंता की बात रही है।

एटीके मोहन बागान और मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ अपने पिछले दो मैचों में ओपनिंग गोल करने के बावजूद केरला को हार का सामना करना पड़ा है। विनिंग पॉजिशन में आने के बावजूद टीम ने इस सीजन में 16 अंक गंवाए हैं।

केरला ब्लास्टर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल काम हो गया है। लेकिन कोच किबु विकुना अभी भी उम्मीदें नहीं छोड़ रहे हैं।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading