32.2 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

गाजियाबाद : हमलावरों ने खेत में टहल रहे युवक को गोली मारी, बहन-पत्नी पर भी किया हमला

गाजियाबाद, 27 मार्च। गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र के अमराला गांव में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात हमलावरों ने खेत में टहल रहे एक युवक पर फायरिंग की। हमलावरों ने युवक की बहन और पत्नी को विरोध करने पर पिस्तौल की बट मारकर घायल कर दिया। घटना 26 मार्च को रात करीब 9 बजे हुई, जब सोनू अपनी बहन और पत्नी के साथ खेतों में टहल रहा था। ट्यूबवेल के पास एक कार खड़ी थी, जिसकी हेडलाइट जल रही थी। तभी अचानक कार में सवार दो से तीन हमलावर खेत में पहुंचे और सोनू को देखते ही गोली मार दी। जैसे ही उसकी बहन और पत्नी ने बचाव करने की कोशिश की, बदमाशों ने उन्हें भी पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। हमलावरों ने घटना के दौरान महिलाओं से कहा कि उन्हें सोनू की हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी गई है।

वारदात के वक्त बदमाश लगातार अपने मोबाइल से तस्वीरें खींचकर किसी को भेज रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि हत्या की योजना पहले से तैयार थी और हमलावर किसी के इशारे पर काम कर रहे थे। घटना के बाद सोनू को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिवार ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें अंदाजा है कि यह हमला क्यों किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी और घटना के पीछे की असली वजह सामने आएगी।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading