September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

कोपा डेल रे : सेमीफाइनल के पहले चरण में सेविला ने बार्सिलोना को 2-0 से हराया

मेड्रिड, 11 फरवरी | स्पेनिश क्लब सेविला ने एफसी बार्सिलोना को कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले चरण में 2-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुलेस कोउंडे ने 25वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हॉफ में मैच के 85वें मिनट में इवान राकिटिक ने शानदार गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

निर्धारित समय तक बार्सिलोना की ओर से कोई गोल नहीं हो पाने के कारण सेविला ने यह मुकाबला अपने नाम किया।

सेविला ने बार्सिलोना के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बार्सिलोना पर दबाव बढ़ाया। बार्सिलोना के कोच रोनाल्ड कोएमैन ने जूनियर फिरपो और सेंट्रल डिफेंस में ऑस्कर मिंगुएजा को उतारा। सेविला की ओर से लुकस ओकांपोस चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर रहे।

बार्सिलोना की ओर से प्रेडो रॉड्रिगुएज और लियोनेल मेसी सेविला के खिलाफ अबतक 37 गोल कर चुके थे लेकिन दोनों ही खिलाड़ी इस मुकाबले में कोई गोल करने में नाकाम रहे।

बार्सिलोना की ओर से मेसी को 90वें मिनट में फ्री किक मिली लेकिन सेविला के गोलकीपर यासिने बोनोउ ने गोल होने से रोक दिया।

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading