27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनुराग कश्यप, कपिल शर्मा के बीच कहानी की मूल अवधारणा को लेकर टकराव

मुंबई, 15 अप्रैल — मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और जाने-माने फिल्मकार अनुराग कश्यप के बीच कपिल के नए प्रोजेक्ट की कहानी और उसकी बुनियादी अवधारणा को लेकर मतभेद सामने आए हैं।

टेलीविजन की दुनिया पर राज करने वाले कपिल शर्मा, अनुराग कश्यप की उस सोच से नाखुश हैं जिसमें उन्होंने एक सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड के नए विज्ञापन में कपिल को एक अलग अंदाज़ में पेश किया है।

मंगलवार को कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सॉफ्ट ड्रिंक का ब्रांड फिल्म शेयर किया। इस वीडियो में अनुराग, कपिल को एक स्क्रिप्ट सुनाते हैं जिसकी शुरुआत एक लोकल बस के सीन से होती है। कपिल इस परिवहन के चयन पर सवाल उठाते हैं, तब अनुराग बताते हैं कि कहानी उस व्यक्ति की फोन स्क्रीन पर आएगी, जो सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करेगा।

विज्ञापन की इस सोच को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है। अनुराग कहते हैं कि वह ब्रांड के लोगों से कहेंगे कि किसी नए चेहरे को कास्ट करें। इस पर कपिल बीच में ही टोकते हैं और याद दिलाते हैं कि वे इस ब्रांड के एंबेसडर हैं, इसलिए अगर किसी को हटाया जाएगा तो वो अनुराग ही होंगे।

गुस्से में अनुराग स्क्रिप्ट को जैकूज़ी में फेंक देते हैं और घोषणा करते हैं कि अब वे विज्ञापन की दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। जैसे ही वे बाहर निकलने लगते हैं, कपिल मजाक में कहते हैं — “घर पहुंचने का इंतजाम कर लूं या ड्राइवर भेजूं?” इस संवाद में कपिल ने चुटकी लेते हुए अनुराग की इंडी फिल्मों की बजट तंगी पर निशाना साधा।

काम के मोर्चे पर बात करें तो कपिल जल्द ही आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में कपिल अपनी फिल्मी दुल्हन के साथ मंडप में नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना की मुद्रा में हैं। जहां दुल्हन का चेहरा घूंघट में छिपा है, वहीं कपिल ऊपर की ओर देखकर जैसे भगवान से किसी परेशानी से निकालने की दुआ मांग रहे हैं।

पोस्टर में जहां कपिल का चेहरा तनावग्रस्त नजर आता है, वहीं दुल्हन के चेहरे की रेखाएं किसी सुखद एहसास की ओर इशारा करती हैं।

अन्य ख़बरें

सलीम मर्चेंट ने किए मां कामाख्या के दर्शन, यूजर्स ने किया ट्रोल  

Newsdesk

अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी में प्रार्थना का महत्व, कहा-एक प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें

Newsdesk

‘गोंधल’ की ऑस्कर एंट्री से गदगद सुभाष घई, अपनी स्टूडेंट इशिता की फिल्म देखने की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading