24.4 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल : टिम डेविड का अर्धशतक बेकार, वर्षा प्रभावित मैच में पंजाब ने आरसीबी को हराया

बेंगलुरु, 22 अप्रैल। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ था और दोनों टीमों को 14-14 ओवर मिले थे। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95/9 का स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने 11 गेंद रहते 12.1 ओवर में 98/5 बनाकर मैच जीत लिया। आरसीबी की ओर से टिम डेविड ने 26 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की धुआंधार पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने 18 गेंद में 23 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। विराट कोहली एक रन बनाकर आउट हुए। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से आरसीबी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

पंजाब की ओर से मार्को जेनसन और युजवेंद्र चहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार को भी दो-दो विकेट मिले जबकि जैवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया। पंजाब की ओर से नेहल वढ़ेरा ने सबसे ज्यादा 33 नाबाद रन बनाए। ओपनर प्रियांश आर्या ने 16 और प्रभसिमरन सिंह ने 13 रन तथा जोस इंगलिस ने 14 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से जेस हेजलवुड ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि आरसीबी चौथे नंबर पर है।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading