23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

एमेजॉन ने न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल पर किया मुकदमा

न्यूयॉर्क, 13 फरवरी | एमेजॉन ने कोविड-19 महामारी के दौरान कंपनी की कार्यस्थल सुरक्षा प्रतिक्रिया को विनियमित किए जाने से रोकने पर न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। सीएनबीसी के मुताबिक, शुक्रवार को दायर मुकदमे में, एमेजॉन ने तर्क दिया है कि महामारी पर प्रतिक्रिया का विनियमन पहले से ही संघीय कानून द्वारा कवर किया गया है।

एमेजन ने कहा है कि जेम्स द्वारा कंपनी पर मुकदमा करने का खतरा होने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा किया गया है।

मुकदमे के जवाब में, न्यूयॉर्क अटॉर्नी ने कहा कि वह “किसी से भी नहीं डरेंगी।”

जेम्स ने एतक बयान में कहा, “इस महामारी के दौरान, एमेजॉन के कर्मचारियों को असुरक्षित परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया गया है, अरबों कमाए। अमेजॅन द्वारा की गई यह कार्रवाई तथ्यों से विचलित करने के लिए एक दुखद प्रयास और अस्थिरता से ज्यादा कुछ नहीं है।”

हालांकि, एमेजॉन ने कहा है कि इसने ृकर्मचारियों को सुरक्षित रखने और पूरे 2020 में ग्राहकों को उत्पादों की डिलीवरी करने के लिए 10 अरब डॉलर का निवेश किया।

अन्य ख़बरें

भारत ने नेपाल के मंत्री को सौंपी राहत और बचाव सामग्री

Newsdesk

आईआरजीसी का दावा: होर्मुज स्‍ट्रेट से पकड़ी अमेरिका की आधुनिक और उन्नत मानव रहित पनडुब्बी

Newsdesk

सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के मारिब पर किया हवाई हमला: हूती मीडिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading