24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : आज वॉस्को में होगी ओडिशा और हाईलैंडर्स की भिड़ंत

वास्को (गोवा), 14 फरवरी | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के बीच में कोच गेरार्ड नुस से अलग होने के बाद ऐसा लग रहा था कि नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के लिए सबकुछ खत्म हो गया है लेकिन कोच खालिद जमील के मार्गदर्शन में टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और वह पिछले छह मैचों से अजेय है तथा अब उसकी नजरें ओडिशा के खिलाफ प्लेऑफ के करीब पहुंचने पर है। हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट युनाइटेड को अब अपना अगला मुकाबला रविवार को वॉस्को के तिलक मैदान पर अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर कायम ओडिशा एफसी से खेलना है। ओडिशा के खिलाफ जीत नॉर्थईस्ट को टॉप-4 में पहुंचा देगी और साथ ही वह प्लेआफ की प्रबल दावेदार होगी।

नॉर्थईस्ट को इस मैच के बाद अपने अगले तीन मैच चेन्नइयन एफसी, एससी ईस्ट बंगाल और केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ खेलने हैं और ये तीनों टीमें अंकतालिका में क्रमश: आठवें, नौवें और 10वें नंबर पर हैं।

अन्य टीमों की तरह ही ओडिशा एफसी भी इस सीजन को जल्द से जल्द भूलना चाहेगी। लेकिन हाईलैंडर्स के कोच खालिद जमील जानते होंगे कि ओडिशा के खिलाफ होने वाले मुकाबले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

हैदराबाद और ईस्ट बंगाल के बीच ड्रॉ खेलने से नॉर्थईस्ट को फायदा हुआ है और अब प्लेआफ की दौड़ काफी रोमांचक हो गई है। लेकिन एलिसन का मानना है कि अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहने के बजाय उन्हें खुद ही अपना काम करना होगा।

ओडिशा के लिए बाकी बचे मैच आत्मसम्मान बचाने की तरह होंगे। टीम को अपने पिछले मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading