30.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वेव्स ओटीटी पर ‘सरपंच साहब’ का प्रीमियर करेंगे सोनाली-सोनू सूद

मुंबई, 25 अप्रैल। अभिनेता से निर्माता बने सोनू सूद, निर्माता सोनाली सूद के साथ मिलकर ओटीटी स्पेस में ‘सरपंच साहब’ के साथ धूम मचाने को तैयार हैं। ‘सरपंच साहब’ 30 अप्रैल को वेव्स ओटीटी पर शुरू होने वाला एक मजेदार राजनीतिक ड्रामा है। ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर सेट ‘सरपंच साहब’ सात भाग में बनी सीरीज है, जो विरासत, विद्रोह और सुधार के विषयों पर आधारित है। इसका निर्देशन शाहिद खान ने किया है, जो सह-निर्माता भी हैं। सीरीज में अभिनेता विनीत कुमार, सुनीता राजवर, पंकज झा, अनुज सिंह ढाका, युक्ति कपूर, नीरज सूद और विजय पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। रामपुरा नामक काल्पनिक गांव में सेट ‘सरपंच साहब’ कॉलेज से निकले युवक संजू की कहानी को पर्दे पर उतारती है, जिसमें वह भ्रष्ट ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह की राजनीति की दुनिया में उलझ जाता है।

मामला गंभीर तब हो जाता है, जब संजू धीरे-धीरे उस दुनिया में और भी उलझने लगता है। लेखक और निर्देशक शाहिद खान ने कहा, “सरपंच साहब के साथ हम एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जो राजनीति को उसके मानवीय मूल तक ले जाती है। सोनू और सोनाली सूद के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन रहा। हम दर्शकों को वेव्स ओटीटी पर शानदार अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं।” निर्माता सोनाली सूद ने बताया, “हम ऐसी कहानियों में विश्वास करते हैं, जो प्रेरणा देती हैं और आपके विचारों को आकार देती हैं।” सोनू सूद ने कहा, ” ‘सरपंच साहब’ सही के लिए लड़ने की कहानी है। यह मुश्किल परिस्थितियों में लड़ने के बारे में है। ‘सरपंच साहब’ इसी साल 30 अप्रैल को वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।” वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू ने इस साल रिलीज फिल्म ‘फतेह’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। यह फिल्म साइबर क्राइम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सोनू एक रिटायर्ड अधिकारी की भूमिका में हैं, जो साइबर क्राइम के बड़े नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर है।

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading