May 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमेठी में मिला डॉक्टर का अधजला शव

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी | अमेठी में वन क्षेत्र से एक 40 वर्षीय डॉक्टर के अधजले शव को बरामद किया गया है, जो 11 फरवरी से लापता था। पुलिस ने कहा कि पैसे को लेकर हुए विवाद में आशीष दुबे और संतोष तिवारी ने जयकरण प्रजापति की हत्या कर दी है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने कहा, “आशीष दुबे और संतोष तिवारी ने प्रजापति का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया और आधे जले शव को दफना दिया गया।”

उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को संभल नहर के पास से प्रजापति की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को बरामद किया गया था।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अरुण कुमार दुबे ने कहा कि शव रविवार को मरौचा वन क्षेत्र में पाया गया।

अन्य ख़बरें

एमके स्टालिन ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा

Newsdesk

थाने में सिपाही ने TI की कॉलर पकड़ी, एसपी ने तुरंत किया लाइन अटैच

Newsdesk

दिल्ली पुलिस ने यूपीआई धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया, मोबाइल चोरी का मुख्य आरोपी कुशाग्र आहूजा गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading