September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : मेदवेदेव क्वार्टरफाइनल में, रुबलेव से होगा मुकाबला

मेलबर्न, 15 फरवरी | विश्व रैंकिग के चौथे नंबर के खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव ने चौथे दौर में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड को हराकर सोमवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला हमवतन आंद्रे रुबलेव से होगा। मेदवेदेव ने चौथे राउंड के मुकाबले में 25 वर्षीय मैकडोनाल्ड को एक घंटे 29 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-4, 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

इस जीत के साथ ही मेदवेदेव ने अपने करियर में तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

एक अन्य मुकाबले में विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी रुबलेव ने नॉर्वे के कैसपर रूड को हराया। रुबलेव ने एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में पहला सेट 6-2 और दूसरा सेट 7-6 से जीता लेकिन तीसरा सेट शुरु होते ही रूड रिटायर होकर मुकाबले से हट गए और रुबलेव ने अंतिम आठ में जगह बना ली।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading