24.7 C
Jabalpur
April 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

रूस में कोरोना के 14,207 नए मामले दर्ज

मॉस्को, 16 फरवरी | रूस में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस महामारी से 14,207 नए लोग संक्रमित हुए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,086,090 हो गई है। देश के कोविड-19 रेस्पॉन्स सेंटर ने अपने एक बयान में इसकी जानकारी दी है। बयान के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस दौरान देश में कोरोना से 394 जानें गई हैं, जिन्हें शामिल करते हुए यहां अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 80,520 हो गई है।

बयान के मुताबिक, अब तक कुल 3,607,036 महामारी से पूरी तरह से उबर चुके हैं, जिनमें से 13,935 रिकवरी बीते 24 घंटे में हुई है।

मॉस्को देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला प्रांत है। यहां 1,818 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 957,996 तक पहुंच गई है।

अन्य ख़बरें

सीजफायर वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना हुए, ईरान को दिए साफ संदेश

Newsdesk

चौंकी दुनिया , भारत की परमाणु सफलता पर क्या बोला चीन

Newsdesk

सीजफायर वार्ता के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना हुए, ईरान को दिए साफ संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading