33.3 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कश्मीर एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर, 2 मई| दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि मलबा साफ होने के बाद दोनों आतंकवादियों के शव बरामद किया गया।

इससे पहले, एक विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम द्वारा पुलवामा के डंगरपोरा में एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (सीएएसओ) शुरू किया गया था।

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ घंटों तक गोलीबारी जारी रही। जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, उसे विस्फोट से उड़ा दिया गया।

इस बीच, एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।

अन्य ख़बरें

झारखंड में एसआईआर के नाम पर आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों को हनन नहीं होने देंगेः सीएम हेमंत सोरेन

Newsdesk

गुजरात: स्थानीय निकाय चुनावों के लिए तैनात किए जाएंगे एक लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी

Newsdesk

केरल के त्रिशूर में पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट, सात की मौत; कई घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading