35.4 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत-पाक तनाव के बीच आईपीएल 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 9 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए रोकने का फैसला किया है। यह फैसला शुक्रवार को हुई आपात बैठक में लिया गया। यह जानकारी समाचार एजेंसी आईएएनएस को सूत्रों ने दी।

गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई और ड्रोन हमलों के कारण 10.1 ओवर के बाद ही रोकना पड़ा था। हमलों के कारण जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट करना पड़ा। ये तीनों इलाके धर्मशाला के पास हैं। इसके बाद टूर्नामेंट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी।

बीसीसीआई के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “हां, अभी-अभी बैठक खत्म हुई है। सभी संबंधित अधिकारियों से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया है। आगे की जानकारी बीसीसीआई जल्द ही देगा।”

आईपीएल से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, “देश के साथ खड़े होने के लिए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को तुरंत प्रभाव से रोकने का फैसला लिया है। अभी यह साफ नहीं है कि आगे इसे दोबारा कब शुरू किया जाएगा। हो सकता है साल के अंत में मौका मिले, लेकिन फिलहाल कुछ तय नहीं है।”

धर्मशाला मैच के रद्द होने के बाद, लीग में शामिल कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों, मैच अधिकारियों, कमेंटेटरों, प्रसारण कर्मचारियों और अन्य जरूरी लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 बड़े आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर सटीक हमले किए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 7-8 मई को उत्तरी और पश्चिमी भारत के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने उचित और प्रभावी जवाब दिया।

अन्य ख़बरें

ग्रीस के एथेंस में शास्त्रीय अध्ययन की दूसरी विश्व कांग्रेस का उद्घाटन

Newsdesk

मई 2026 में चीन की सीपीआई में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि

Newsdesk

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading