23.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

एमेजॉन पर प्रोडक्ट्स के लिए कई वेबसाइट बेच रहीं फर्जी रिव्यू

लंदन, 16 फरवरी | एमेजॉन पर बिकने वाले प्रोडक्ट्स के लिए कई वेबसाइट फर्जी रिव्यू बेच रही हैं। यह कहना है ब्रिटेन के कंज्यूमर ग्रुप ‘विच?’ का। ‘विच?’ को मिली जानकारी के आधार पर बीबीसी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इन नकली रिव्यू की कीमत 5 पाउंड प्रति रिव्यू होती है। बल्कि कुछ वेबसाइट तो थोक में फर्जी रिव्यू बेचती हैं। इतना ही नहीं रिसर्च में यह भी पता चला है कि ये वेबसाइट नकली रिव्यू के बदले लोगों को फ्री में प्रोडक्ट देने का वादा भी करती हैं।

बीबीसी ने एमेजॉन के प्रवक्ता को उद्धृत करते हुए लिखा है, “हम नकली रिव्यू को हटाते रहते हैं और ऐसे काम में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करते हैं।”

वहीं कंज्यूमर ग्रुप ‘विच?’ द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार, विक्रेता इन नकली रिव्यू को 15 पाउंड में खरीद सकते हैं, जबकि थोक में रिव्यू खरीदने के पैकेज 620 (50 रिव्यू) पाउंड से शुरू होते हैं, जो कि 8,000 पाउंड (1,000 रिव्यू) तक जा सकते हैं।

अन्य ख़बरें

वित्त वर्ष 2032 तक भारत की एनर्जी स्टोरेज की आवश्यकता लगभग आठ गुना बढ़कर 411 गीगावाट घंटे हो जाएगी

Newsdesk

भारत-लक्जमबर्ग के बीच अंतरिक्ष, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Newsdesk

यूपीआई भारत के पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है, आयरलैंड यूरोपीय संघ में इसकी संभावनाएं तलाशने को उत्सुक है: आईडीए आयरलैंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading