37.5 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेल्थ एंड साइंस

जबलपुर में चिकित्सा क्षेत्र को नई सौगात: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया अपोलो हॉस्पिटल की अत्याधुनिक यूनिटों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में नवनिर्मित अपोलो हॉस्पिटल की कैंसर यूनिट, लिनेक मशीन और महाकौशल की पहली अति आधुनिक PET स्कैन सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर को उन्होंने महाकौशल क्षेत्र के चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर, जो विंध्य, बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश का केंद्र है, वहां इस अत्याधुनिक हॉस्पिटल की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने बड़ेरिया परिवार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जबलपुर को स्वास्थ्य सेवाओं में कई सौगातें दी हैं और यह अस्पताल अब जनता के लिए भगवान के मंदिर जैसा होगा। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायकगण और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री बड़ेरिया हाउस पहुंचे और बागेश्वरधाम सरकार पं. धीरेंद्र शास्त्री से सौजन्य भेंट की। बुधवार 14 मई को अपोलो हॉस्पिटल में पं. धीरेंद्र शास्त्री के करकमलों से लोकार्पण और ग्लोबल कॉलेज परिसर में गुरुदर्शन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रिपोर्ट: वाजिद खान

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: पुलिस ने रूपा नदी किनारे चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, पांच गिरफ्तार

Newsdesk

स्पेस में तैयार हो रहे स्टेम सेल्स से बेहतर हो सकता है कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर का इलाज

Newsdesk

इबोला का खतरा: बीएमसी ने कस्तूरबा अस्पताल में 10 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading