July 28, 2026
सी टाइम्स
खेल

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट में उरुग्वे को 3-2 से हराया

नई दिल्ली, 26 मई। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के रोसारियो में खेले जा रहे फ्रेंडली फोर नेशंस टूर्नामेंट में अपने दूसरे मुकाबले में उरुग्वे को 3-2 से हरा दिया। भारत की ओर से सोनम ने 21वें मिनट में गोल किया, जबकि कनिका सिवाच ने 46वें और 50वें मिनट में दो अहम गोल दागे। उरुग्वे के लिए मिलाग्रोस सीगल ने 3वें मिनट में और अगस्टिना मारी ने 24वें मिनट में गोल किए। मैच की शुरुआत में ही उरुग्वे ने बढ़त बना ली थी, जब मिलग्रोस सीगल ने तीसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर अपनी टीम को आगे कर दिया। इसके बाद भारत की सोनम ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से बराबरी का गोल कर दिया। लेकिन तीन मिनट बाद ही उरुग्वे की अगस्टिना मारी ने फिर से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

तीसरे क्वार्टर के अंत तक खेल बराबरी पर रहा, लेकिन कनिका सिवाच ने अंतिम चरण में दो गोल करके भारत को विजयी बनाने में मदद की। अंतिम क्वार्टर में कनिका सिवाच ने 46वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया और 50वें मिनट में एक शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को जीत दिला दी। इससे पहले, भारतीय टीम ने रोसारियो में चिली पर 2-1 की जीत के साथ अपने दौरे की शानदार शुरुआत की। उस मैच में भारत की तरफ से सुखवीर कौर ने 39वें मिनट में और कनिका सिवाच ने 58वें मिनट में गोल किए थे। चिली के लिए एकमात्र गोल जावेरीया साएंज ने 20वें मिनट में गोल किया था। भारत का अगला मुकाबला बुधवार को (आईएसटी के अनुसार) मेजबान अर्जेंटीना से होगा।

अन्य ख़बरें

बाबर आजम ने टेस्ट की कप्तानी सभी फॉर्मेट की कप्तानी मिलने की शर्त पर स्वीकार की: रिपोर्ट

Newsdesk

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप: सोनम और हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक जीता

Newsdesk

भारत बनाम श्रीलंका: दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, अनुभवी रवींद्र जडेजा की वापसी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading