38.6 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमोबाइल

2 जून से इन डिवाइसेस में नहीं चलेगा नेटफिलक्स, यूजर्स पर पड़ेगा बड़ा असर

पॉपुलर ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूज़र्स के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। अगर आप एंटरटेनमेंट के लिए Amazon Fire TV डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।

Amazon ने घोषणा की है कि 2 जून 2025 से कुछ पुराने Fire TV डिवाइसेज़ पर नेटफ्लिक्स की स्ट्रीमिंग सेवा बंद कर दी जाएगी।

किन डिवाइस पर नहीं चलेगा नेटफ्लिक्स?

Amazon ने स्पष्ट किया है कि 2014 से 2016 के बीच लॉन्च हुए निम्नलिखित डिवाइसेज़ पर नेटफ्लिक्स का सपोर्ट बंद हो जाएगा:

  • पहली जनरेशन की Amazon Fire TV Stick

  • वर्ष 2014 में लॉन्च हुआ Fire TV (1st Gen)

  • वर्ष 2016 में Alexa Voice Remote के साथ लॉन्च किया गया Fire TV Stick (1st Gen)

यदि आपके पास इनमें से कोई डिवाइस है, तो 2 जून 2025 के बाद आप उस पर नेटफ्लिक्स नहीं चला पाएंगे।

इसका समाधान क्या है?

अगर आप अब भी Amazon Fire TV डिवाइस के ज़रिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो आपको अपना डिवाइस अपग्रेड करना होगा। Amazon के लेटेस्ट Fire TV डिवाइस में:

  • तेज़ प्रोसेसिंग स्पीड

  • शानदार पिक्चर क्वालिटी

  • अपडेटेड यूआई और नई फीचर्स

उपलब्ध हैं। आप ये डिवाइसेज़ Amazon और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इनकी कीमत सामान्यतः ₹5,000 से ₹6,000 के बीच होती है। त्योहारों में डिस्काउंट भी मिल सकता है।

यह एक ज़रूरी टेक्नोलॉजिकल अपडेट है

यह कदम उन यूज़र्स के लिए असुविधाजनक हो सकता है जो अब भी पुराने मॉडल का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, यह बदलाव बेहतर स्ट्रीमिंग अनुभव और टेक्नोलॉजी अपग्रेड की दिशा में उठाया गया एक ज़रूरी कदम भी है।

अन्य ख़बरें

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : माइक्रो ड्रामा कहानी कहने की एक विकसित शैली, सिनेमा का ‘फास्ट फैशन’ नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading