July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

देवघर में जंगल से सरकारी शिक्षक का शव बरामद, चेहरे पर चोट के कई निशान, हत्या की आशंका

Jharkhand news in hindi, , 26 मई। झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक 52 वर्षीय नंदकिशोर दास का शव सोमवार को स्थानीय डिगरिया पहाड़ के पास जंगल से बरामद किया गया। उनके चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की तहकीकात शुरू की है। बताया गया कि जसीडीह निवासी नंदकिशोर दास पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिला स्थित चंद्रमंडीह प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। रविवार की शाम को वह बाजार जाने के लिए देवघर टावर चौक की ओर निकले थे। लेकिन, वह देर रात तक घर नहीं लौटे।

परिजन सारी रात उनकी तलाश करते रहे। उनके मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश असफल रही। अस्पताल से लेकर रेलवे स्टेशन तक उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच सोमवार सुबह डिगरिया पहाड़ के जंगल में एक लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बरामद कर सदर अस्पताल पहुंचाया तो उनकी पहचान नंदकिशोर दास के रूप में हुई। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि नंदकिशोर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्हें बाइक चलाना भी नहीं आता था।

ऐसे में वह डिगरिया पहाड़ के जंगल तक कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस शिक्षक के घर से देवघर शहर के टावर चौक तक के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि शिक्षक नंदकिशोर के साथ कोई और था या नहीं और उन्हें जंगल तक कैसे ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकता है।

अन्य ख़बरें

बांकीपुर में भाजपा नहीं, प्रशासन लड़ रहा चुनाव,’ प्रशांत किशोर का आरोप

Newsdesk

स्थानीय निकायों में विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए एआई और जियो-टैगिंग का होगा इस्तेमाल

Newsdesk

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading