42.8 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चलती ट्रेन से गिरी नवविवाहिता, बचाने के लिए चेन खींचकर कूदा पति; लेकिन नहीं बचा सका जान

Shivpuri news – शिवपुरी के रातौर रोड रेलवे ट्रैक के पास बीती रात एक नवविवाहिता चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही पति ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया और लगभग एक किलोमीटर पीछे जाकर अपनी पत्नी को गंभीर हालत में पाया। बाद में वह किसी तरह पत्नी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी वकील विकास जोशी का विवाह 16 अप्रैल 2025 को उरई (जालौन) की शिवानी शर्मा के साथ हुआ था। शिवानी एलएलबी की छात्रा थीं और हाल ही में परीक्षा देने के लिए वह अपने पति के साथ उरई गई थीं। परीक्षा के बाद दोनों मंगलवार, 27 मई को ग्वालियर लौटे और बुधवार शाम को ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए। विकास इंदौर में वकालत करते हैं और वहीं रहते हैं।
मंगलवार रात करीब 9 बजे जब दोनों ट्रेन से इंदौर जा रहे थे, तब शिवपुरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शिवानी को उल्टी आने की शिकायत हुई। वह कोच के दरवाजे पर पहुंच गईं। इसी दौरान विकास पानी लेने के लिए गया था। जब वह गेट पर वापस आया, तो पास खड़े एक युवक ने उसे बताया कि महिला का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं। यह सुनते ही विकास ने ट्रेन की चेन खींची और तुरंत नीचे कूद गया।
विकास ने पुलिस को बताया कि ट्रेन लगभग एक किलोमीटर आगे निकल गई थी। उसने अंधेरे में अपनी पत्नी की तलाश की और उसे रातौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर पाया। वहां एक कार सवार ने उनकी मदद की और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विकास ने यह भी बताया कि घटना की सूचना देने के बाद भी जीआरपी ने उनकी कोई मदद नहीं की। वह अंधेरे में टॉर्च की रोशनी से अपनी पत्नी को ढूंढता रहा। पत्नी को मिलने के बाद उसने उसे आधी दूरी तक गोद में उठाकर चलना पड़ा। बाद में जीआरपी कर्मचारी आए और नियम-कानून की बात कर कागजों पर हस्ताक्षर करने को कहा, जबकि उस समय उनकी पत्नी को इलाज की सख्त जरूरत थी। बड़ी मुश्किल से उन्हें एक कार सवार मिला, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच पाए।
थाना कोतवाली के एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि महिला ट्रेन से गिरकर मर गई हैं। विकास जोशी ने थाने आकर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर से इंदौर ट्रेन से जा रहा था। उसकी पत्नी को अचानक जी मिचलाने और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद वह गेट के पास चली गई। विकास उस समय पानी लेने के लिए ट्रेन के अंदर गया था। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी गिर गई हैं। रातौर के पास हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

आरडीवीवी में नहीं हो रही जनसुनवाई, MPSU ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम

Newsdesk

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

Newsdesk

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading