July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जीतू पटवारी के भाइयों पर दर्ज मामले की जांच नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : दिग्विजय सिंह

इंदौर, 31 मई। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के दो भाइयों पर दर्ज हुए मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सड़क पर उतरे। उन्होंने पुलिस अधिकारी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन में जांच नहीं हुई, तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी। इंदौर में एक जमीन मामले में जीतू पटवारी के दो भाई और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सड़क पर उतरे और पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एडिशनल कमिश्नर राजेश दंडोतिया को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1971 से आज तक मैं सरकार में रहा और विपक्ष में भी रहा, लेकिन आज तक कभी भी प्रशासन को सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए नहीं देखा। मेरे 10 साल के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में किसी भी भाजपा के कार्यकर्ता-नेता पर कोई झूठा प्रकरण दर्ज नहीं हुआ, न ही उन्हें किसी तरह से प्रताड़ित किया गया, लेकिन इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाइयों पर झूठा प्रकरण दर्ज कर फंसाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पूरे मामले में हमने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर 15 दिनों में जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों में पुलिस द्वारा इस झूठे प्रकरण में किसी तरह की कोई जांच नहीं की गई, तो इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश दंडोतिया का कहना है कि राज्यसभा सांसद ने ज्ञापन दिया और जो उनकी मांग है, उसके आधार पर जांच की जाएगी।

दरअसल, इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दो भाई सहित जिला अध्यक्ष पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इस पूरे मामले में पिछले दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन चस्पा करते हुए मामले को झूठा बताते हुए जांच की मांग की थी।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading