32.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

भारत में कोरोना के मामले फिर बढ़े, केरल में सबसे ज़्यादा असर

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग 3,000 तक पहुँच गई है। पिछले चार दिनों में इन मामलों में तेज़ी से वृद्धि दर्ज की गई है।

स्वास्त मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, 26 मई को जहाँ कुल 1,010 मामले थे, वहीं 30 मई को यह संख्या बढ़कर 2,710 हो गई।

केरल में स्थिति सबसे गंभीर:
कोरोना के इस ताज़ा उछाल का सबसे ज़्यादा असर केरल में देखने को मिल रहा है, जहाँ 1,147 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 424 और दिल्ली में 294 मामले सामने आए हैं।
अन्य राज्यों की स्थिति:

  • गुजरात: 223 मामले
  • तमिलनाडु: 148 मामले
  • कर्नाटक: 148 मामले
  • पश्चिम बंगाल: 116 मामले
  • राजस्थान: 51 मामले
  • उत्तर प्रदेश: 42 मामले
  • पुडुचेरी: 35 मामले
  • हरियाणा: 20 मामले
  • आंध्र प्रदेश: 16 मामले
  • मध्य प्रदेश: 10 मामले
  • गोवा: 7 मामले
  • ओडिशा: 5 मामले, पंजाब, जम्मू कश्मीर: प्रत्येक में 4 मामले
  • तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश: प्रत्येक में 3 मामले
  • मिजोरम, असम: प्रत्येक में 2 मामले राहत की बात यह है कि अंडमान और निकोबार, बिहार, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में अभी कोई सक्रिय मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जरूरत से ज्यादा नमक? जानिए नुकसान और बचाव

Newsdesk

स्वाद ही नहीं, ठंडक भी… ऐसे बनाएं सेहत से भरपूर दही-बूंदी रायता

Newsdesk

सुरजेवाला ने कर्नाटक में ‘पॉवर शेयरिंग’ की अटकलों को खारिज किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading