26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप

Shubham Gupta viral video – मंदसौर के भाजपा नेता के वायरल वीडियो के बाद अब नया वीडियो वायरल हो रहा है | मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्ष के बेटे के 130 से अधिक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। यह वीडियो अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट और निजी जगहों पर बनाए गए बताए जा रहे हैं। वीडियो में आरोपी युवक एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता दिख रहा है। मामले के सामने आने के बाद से न केवल राजनीतिक हलकों में हलचल है, बल्कि कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

आरोपी विवाहित, महिला का भी पति से विवाद

बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है, जबकि वीडियो में नजर आने वाली महिला भी शहर की रहने वाली है और उसने अपने पति को छोड़ रखा है। आरोपी युवक का अपनी पत्नी से पिछले चार सालों से विवाद चल रहा है, जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस तक पहुंची थी, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते मामला दबा दिया गया था।

पत्नी का गंभीर आरोप – मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना

युवक की पत्नी ने थाना कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पति उसे कई वर्षों से प्रताड़ित कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि:

  • पति उसे जानबूझकर अपनी प्रेमिका के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

  • कहता था – “तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं।”

  • शादी के बाद से ही मारपीट, भोजन न देना, कमरे में बंद कर देना, और जमीन पर सुलाना जैसी यातनाएं दी गईं।

  • दहेज को लेकर ताने मारे जाते हैं और घरेलू सामान इस्तेमाल करने तक की मनाही रहती है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2021 को मैनपुरी के बीएम गार्डन में हुई थी। आरोपों के अनुसार, ससुराल के सभी सदस्य प्रताड़ना में शामिल हैं।

वीडियो में दिख रही महिला ने भी दर्ज कराई शिकायत

वीडियो में दिख रही महिला ने भी साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि वीडियो किसने और कैसे वायरल किए, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

राजनीतिक हलकों में खामोशी, विपक्ष का हमला

इस पूरे मामले पर भाजपा संगठन, महिला मोर्चा, ज़िला इकाई से कोई भी अधिकारी कोई टिप्पणी करने को तैयार नहीं है। जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा को नैतिकता और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा है।

एक साथ 130 वीडियो वायरल – बड़ा सवाल

एक साथ 130 वीडियो का वायरल होना गंभीर साइबर लीक की ओर इशारा करता है। सवाल उठ रहे हैं कि ये वीडियो कब और कैसे लीक हुए? क्या कोई ब्लैकमेलिंग का मामला है या राजनीतिक साजिश? इन सभी पहलुओं की जांच ज़रूरी मानी जा रही है।

यह भी पढ़े – बीजेपी नेता का महिला के साथ एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, FIR दर्ज

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading