38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

उबर में कर्मचारी सितंबर के मध्य तक कर सकेंगे वर्क फ्रॉम होम

सैन फ्रांसिस्को, 19 फरवरी | कार, ऑटो और बाइक राइड के लिए बनाए गए ऐप उबर ने अपने यहां के कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की पॉलिसी को 13 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है, हालांकि कैलिफोर्निया में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, उबर अपने कर्मचारियों को इस बात के लिए भी प्रेरित कर रहा है कि जब भी संभव हो, वे अपना वैक्सीनेशन जरूर करवा लें।

उबर के चीफ पीपल ऑफिसर निक्की कृष्णमूर्ति ने अपने एक ईमेल में लिखा है, “हम आधिकारिक आंकड़ों और विशेषज्ञों की राय के मद्देनजर समय सीमा का विस्तार कर रहे हैं। इस वक्त विभिन्न देश रिकवरीज के विभिन्न चरणों में हैं और स्कूल ईयर के शुरू होने की समयावधि भी अलग-अलग निर्धारित की जा रही है।”

अगस्त के महीने में उबर ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि उन्हें जून, 2021 तक ही घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी।

इस पर कृष्णमूर्ति ने कहा, “हम कई बातों पर विचार कर रहे हैं जैसे कि शारीरिक तौर पर सभी की उपस्थिति से क्या किसी को कुछ फायदा होगा या क्या लोगों की प्रोडक्टिविटी, आपसी सहयोग से काम और काम के प्रति जुड़ाव जैसी चीजों में कमी आ रही है।”

सिर्फ उबर ही नहीं, बल्कि गूगल में भी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की अवधि सितंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई है और ऑफिस के दोबारा खुलने के बाद भी यहां हफ्ते में बस तीन दिन ही ऑफिस आना होगा और बाकी दिन घर से काम करने की छूट रहेगी।

अन्य ख़बरें

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading