September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंदौर में तांत्रिक दंपत्ति ने झाड़-फूंक के नाम पर की 54 लाख की ठगी, मामला दर्ज

इंदौर, 07 जून । मध्य प्रदेश के इंदौर में तांत्रिक दंपत्ति ने तंत्र क्रिया से मौत का खौफ दिखाकर एक महिला से 54 लाख की ठगी कर ली। आरोपी दंपत्ति उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।



यह मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का है, पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में तंत्र क्रिया का जिक्र कर 54 लाख रुपये की ठगी का उल्लेख है, जिस पर उत्तर प्रदेश के तांत्रिक ऋतिक, उसकी मां बीना और उनकी पत्नी पूर्णिमा उर्फ नेहा मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

वहीं, पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 2006 में किसी परिचित के माध्यम से आरोपियों से परिचय हुआ था। इसके बाद आरोपी ऋतिक मिश्रा, उनकी मां और पत्नी घर आए थे। उन्होंने घर में अनिष्ट होने और मुझे मृत्यु का डर दिखाया था, फिर कहा था कि पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं से घर में मौजूद अनिष्ट को दूर किया जाएगा।

पीड़िता का आरोप है कि इस तरह से डर दिखाकर आरोपियों ने उसे 54 लाख रुपये हड़प लिए। यह दंपत्ति उससे ठगी करते रहे, लेकिन इसी दौरान घर में मौजूद लोगों को जब तंत्र क्रिया के बारे में जानकारी लगी, तो उन्होंने महिला को समझाया, जिसके बाद पीड़िता ने तांत्रिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

तांत्रिक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, पुलिस की एक टीम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश भी जाएगी। अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तांत्रिक ने लसुड़िया क्षेत्र की महिला से कुल 54 लाख की ठगी की है। एक बार 20 लाख रुपये और एक बार 14 लाख रुपये लिए। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी ठगे गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

अन्य ख़बरें

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

WhatsApp पर आया लिंक खोला, शिक्षक के बैंक खाते से 64 हजार रुपये गायब, ग्वारीघाट थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading