September 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : मर्टेस और सबालेंका बनीं महिला युगल चैम्पियन

मेलबर्न, 19 फरवरी | दूसरी सीड बेल्जियम की एलिसे मर्टेस और बेलारूस की अरिना सबालेंका की जोड़ी ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला युगल वर्ग का खिताब जीत लिया। मर्टेस और सबालेंका ने फाइनल में चेक गणराज्य की तीसरी सीड जोड़ी बारबोरा क्रेजिक्कोवा और काटेरिना सिनिआकोवा को हराया।

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट – एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, मर्टेंस और सबालेंका ने एक घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में क्रेजिक्कोवा और सिनिआकोवा को लगातार सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर महिला युगल का खिताब जीता।

मर्टेस और सबालेंका ने मुकाबले में पांच एस और क्रेजिक्कोवा और सिनिआकोवा ने एक एस लगाया। मर्टेस और सबालेंका की जोड़ी ने मैच में दो जबकि क्रेजिक्कोवा और सिनिआकोवा की जोड़ी ने चार बेजां भूलें कीं।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन : सबालेंका का शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे राउंड में राखिमोवा को दी शिकस्त

Newsdesk

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से कुसाल मेंडिस और बिनुरा फर्नांडो बाहर, असलांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

Newsdesk

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading