37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन, भारत के मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी सेक्टर के लिए किए अथक प्रयास : सोना कॉमस्टार

Sunjay Kapur tirelessly advocated for India's manufacturing, mobility sectors: Sona Comstar

Karishma Kapoor Ex Husband Passed Away, 13 जून। ऑटो कंपोनेंट्स मेकर सोना कॉमस्टार ने शुक्रवार को कहा कि संजय कपूर एक विजनरी लीडर थे, जिन्होंने भारत के मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी सेक्टर्स के लिए अथक प्रयास किए। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 12 जून को इंग्लैंड में संजय ने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

संजय कपूर, प्रमुख ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) के अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी निदेशक थे। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा, “हम अत्यंत दुख के साथ सोना कॉमस्टार के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी निदेशक संजय जे कपूर के असामयिक निधन का ऐलान कर रहे हैं। उनका निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड, यूके में अचानक दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह 53 वर्ष के थे।”

कपूर को विजनरी लीडर बताते हुए कंपनी ने कहा कि उन्होंने सोना कॉमस्टार को इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और उद्देश्य पर आधारित ग्लोबल मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी ने पोस्ट में कहा, “उनकी जुनून, दूरदर्शिता और उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता ने उन सभी को प्रेरित किया, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। अपनी पेशेवर उपलब्धियों से परे कपूर एक समर्पित पिता, कई लोगों के लिए एक मार्गदर्शक और भारत के मैन्युफैक्चरिंग और मोबिलिटी सेक्टर्स के लिए एक ‘टायरलेस एडवोकेट’ थे।”

बयान में कहा गया है कि उद्योग जगत और सोना परिवार में उनके निधन को लेकर गहरा शोक है। कंपनी ने कहा कि संजय कपूर की याद में आयोजित की जाने वाली श्रद्धांजलि सभा की जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी। संजय कपूर ने अपने पिता के निधन के बाद 2015 में गुरुग्राम स्थित सोना कॉमस्टार के प्रबंध निदेशक की भूमिका संभाली और बाद में अध्यक्ष बने। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ट्रैक्शन मोटर्स और स्टार्टर मोटर्स सहित महत्वपूर्ण पार्ट्स की सप्लाई करती है।

कपूर ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले अहमदाबाद में एयर इंडिया दुर्घटना के बारे में एक्स पर पोस्ट किया था। उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा, “अहमदाबाद में दुखद एयर इंडिया दुर्घटना की डरा देने वाली खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।” कपूर ने पहले बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, बेटी का नाम समायरा और बेटे का नाम कियान है। 2016 में संजय और करिश्मा का तलाक हो गया। बाद में कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा अजारियस है।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

Newsdesk

बंगाल चुनाव: मतदाताओं से अमित शाह की अपील- ‘भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट’

Newsdesk

भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading