26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, चार महिलाओं की दर्दनाक मौत

Four women die in massive firecracker factory blast in UP’s Amroha

Amroha Factory Blast News –  उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

यह हादसा राजापुर थाना क्षेत्र के अतरासी कलां इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि कुछ शवों के अंग तक क्षत-विक्षत हो गए और घटनास्थल पर बिखर गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया।

दमकल और राहत टीम ने तुरंत शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस, डिप्टी एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना में आठ महिलाएं और एक पुरुष घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पटाखा फैक्ट्री लाइसेंसधारी है और यह गांव के बाहर, एक खेत के पास स्थित है।

फैक्ट्री का मालिक हापुड़ निवासी
जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री हापुड़ जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के भंडा पट्टी निवासी सैफुर रहमान द्वारा संचालित की जा रही थी। सैफुर ने यह फैक्ट्री अतरासी गांव निवासी बिलाल की एक बीघा जमीन पर लीज पर लेकर शुरू की थी।

इस फैक्ट्री में शादी-ब्याह में चलने वाले बारूद वाले पटाखे बनाए जाते थे। फैक्ट्री की दो टिनशेड की इमारतें हैं और यहां करीब 20 महिलाएं काम करती थीं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है।

अन्य ख़बरें

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading