31 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, फिल्म सिटी में अफरा-तफरी

'अनुपमा' के सेट पर लगी भीषण आग, फिल्म सिटी में मची अफरा-तफरी

मुंबई, 23 जून। सोमवार सुबह मुंबई के गोरेगांव के फिल्म सिटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने सेट पर धुआं देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया। आग लगने की खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

सभी कलाकारों और सेट पर मौजूद स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि ‘अनुपमा’ के फिल्म सिटी में दो अलग-अलग सेट हैं, एक फिल्म सिटी ऑफिस के पास और दूसरा सलमान खान के ‘बिग बॉस’ सेट के सामने। यह आग उस सेट पर लगी है जो ऑफिस के पास बना हुआ है। वहीं इसके नजदीक ही अमर उपाध्याय के शो ‘डोरी’ का सेट भी है, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह पहली बार नहीं है जब किसी सेट या फिल्म सिटी में आग लगी हो।

10 मार्च 2023 को भी स्टार प्लस के एक और लोकप्रिय सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर आग लग गई थी, जिसमें पूरा सेट जलकर राख हो गया था। स्टार प्लस का टीवी शो ‘अनुपमा’ भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो माना जाता है। इस शो में रुपाली गांगुली अनुपमा नाम की महिला की मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। टीआरपी की लिस्ट में ‘अनुपमा’ अक्सर टॉप पर बना रहता है। यह सीरियल लगभग 5 साल पहले शुरू हुआ था और तब से लेकर आज तक राजन शाही का यह शो लगातार टॉप 5 में शामिल रहा है। दर्शकों की दिलचस्पी और मजबूत कहानी के चलते ‘अनुपमा’ ने अपने आप को टीवी के सबसे मजबूत शोज में एक खास जगह बना ली है।

अन्य ख़बरें

फहीम अब्दुल्ला की आवाज का जादू, करण जौहर बोले- “हर दिल के ‘चांद’ बन जाएंगे”

Newsdesk

बचपन की यादों में खोईं नोरा फतेही, फुटबॉल के प्रति बताया अपना ‘अनसुना’ जुनून

Newsdesk

फिल्मी गानों में सिमटता सूफीवाद, मुज्तबा नजा ने बयां किया कव्वाली का बदलता दौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading