September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तिरुपति से लौट रहे श्रद्धालु हादसे के शिकार, 3 की मौत, 9 गंभीर

चिक्कबल्लापुर/चित्तूर, 30 जून। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर के रहने वाले 3 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये लोग थिम्मप्पा मंदिर में दर्शन के बाद तिरुपति से वापस चिक्कबल्लापुर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मदनपल्ले के पास हादसा हुआ। दुर्घटना तब हुई जब एक अज्ञात वाहन ने टेंपो ट्रेवलर को टक्कर मार दी।

अज्ञात वाहन चिक्काबल्लापुर के बागेपल्ली से तिरुपति जा रहा था, जो कुरुबलकोटा मंडल के चेन्नामरी मिट्टा के पास टेंपो ट्रेवलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो ट्रेवलर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां हाहाकार मच गया। वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक अपनी गाड़ी को लेकर वहां से फरार हो गया था। इस दुर्घटना में मृतक मेघर्ष (17), चरण (17) और श्रावणी (28) शामिल हैं। मृतकों की पहचान जिले के बागेपल्ले तालुक के होसाहुद्या गांव के निवासियों के रूप में हुई।

घटना में 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन सभी को मदनपल्ले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि करते हुए कहा, “तीन परिवार सुबह 3 बजे एक टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर तिरुमाला से बागेपल्ली के लिए निकले थे। ट्रेवलर में कुल 14 लोग सवार थे। अन्नामय्या जिले के चेन्नामरी मिट्टा में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के प्रभाव से टेंपो ट्रेवलर क्षतिग्रस्त हो गया।” फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें

चावल लोड ट्रक अचानक चला, सामने बैठे ड्राइवर को कुचला, मौके पर मौत

Newsdesk

माता मरियम को ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास था

Newsdesk

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading