40.8 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
खेल

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल में नजरअंदाज किया गया : डुल

ऑकलैंड, 23 फरवरी (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट कमेंटेटर साइमन डुल का मानना है कि आईपीएल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की अनदेखी की जाती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड के डोवोन कॉनवे ने 99 रनों की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

कॉनवे की पारी के बाद भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल नीलामी को दर्शाते हुए कहा कि कॉनवी की यह पारी चार दिन देरी से आई है।

इस पर डुल ने जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, “न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को वर्षो से आईपीएल में नजरअंदाज किया गया है। आईपीएल के बाद बिग बैश ऐसा टूर्नामेंट है जहां खिलाड़ियों को परखा जाता है।”

उन्होंने कहा, “जब से आईपीएल की शुरुआत हुई है तब से 94 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को 886 करोड़ रुपये और 31 न्यूजीलैंड खिलाड़ियों के लिए 212 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। दोनों देशों की कुल छह प्रथम श्रेणी टीमें हैं और दोनों देशों के घरेलू टी20 टूर्नामेंट होते हैं।”

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला

Newsdesk

करणी सिंह : भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता, 5 ओलंपिक में किया देश का प्रतिनिधित्व

Newsdesk

बतौर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ हासिल किए 4 विकेट, अश्वनी कुमार ने बताई योजना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading