34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीराष्ट्रीय

महामारी के एक साल बाद आगरा में लौटा सामान्य जन-जीवन

आगरा, 24 फरवरी (आईएएनएस)| कोविड-19 महामारी की चपेट में आने के लगभग एक साल बाद ताज शहर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है। हालांकि यहां का हॉस्पिटेलिटी सेक्टर अब भी मुश्किल में है। नाम मात्र की घरेलू उड़ानें शुरू रहने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या खासी कम है। विदेशी मेहमान की दस्तक हुए तो एक साल बीतने को है। शहर में व्यवसायिक गतिविधियों ने तो कुछ गति पकड़ी है, लेकिन शैक्षणिक क्षेत्र में हालात अब भी ठीक नहीं है। शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की स्थिति बहुत कम है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल-कोचिंग भेजने से डर रहे हैं।

वहीं देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 मामले बढ़ने के बाद जिला अधिकारी फिर से लोगों से अपील कर रहे हैं कि सभी सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करें। जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने लोगों से कहा है कि महामारी की अगली लहर से बचने के लिए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

वैसे शहर में पिछले एक पखवाड़े में दैनिक मामलों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में तो पूरे जिले में केवल एक ही मामला सामने आया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी अब केवल 14 है।

महमारी के कारण आगरा में फरवरी 2020 से अब तक 10,526 मामले और 174 मौतें दर्ज हुईं हैं। कुल 5,36,367 नमूनों का परीक्षण हुआ है। यहां रिकवरी दर 98.20 प्रतिशत है।

महामारी की शुरुआत एक साल पहले तब हुई थी, जब जूते एक्सपोर्ट करने वाला एक स्थानीय परिवार इटली से लौटा था और वह वहां कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे।

अन्य ख़बरें

‘भोजन न मिलने पर सूखी रोटी पानी में भिगोकर खाते थे सुंदर सिंह भंडारी’, पुण्यतिथि पर अमित शाह ने सुनाई संघर्ष की कहानी

Newsdesk

असम के कामाख्या मंदिर में चार दिवसीय अंबुवाची मेला शुरू होगा

Newsdesk

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading