30.4 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 : स्पेन में सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य

 मैड्रिड, 3 मई| स्पेन में सोमवार से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने के मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे रियायत मिलने जा रही है। बीबीसी ने शनिवार को प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज के हवाले से कहा, “सरकार अधिकतर परिवहन स्थानों पर 60 लाख मास्क वितरित करेगी, जबकि 70 लाख मास्क स्थानीय अधिकारियों को दिए जाएंगे।”

स्पेन में सात सप्ताह में पहली बार शनिवार को वयस्क सड़क पर निकल सके। एक सप्ताह पहले 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए लॉकडाउन में रियायत दी गई थी।

अन्य यूरोपीय देशों में भी लॉकडाउन के कड़े नियमों में छूट दी जा रही है। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार है। यहां के कुछ देशों ने दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य किया है।

यूरोपीय देश इटली कोरोना की मार सहने वाला और इससे सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश बना है। इसके बाद क्रमश: ब्रिटेन और स्पेन का स्थान है।

अन्य ख़बरें

नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संपत्ति रखने व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Newsdesk

ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, भारत के साथ दिखाई एकजुटता

Newsdesk

बांग्लादेश में कार्टून शेयर करने पर गिरफ्तारी, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने सरकार से की निष्पक्ष समीक्षा की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading