22.9 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गृहमंत्री अमित शाह करेंगे असम का दौरा, मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को चुनावी राज्य असम का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान सबसे पहले वह नगांव के महामृत्युंजय मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से होगा। गृहमंत्री दिन में 11 बजे नगांव के बोरडोवा सत्र जाएंगे। इसके बाद बोरडोवा में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। यह अमित शाह का तीसरा कार्यक्रम होगा। वहीं दोपहर दो बजे से शाह कारबी आंगलोंग में यूनिटी, पीस एंड डेवलपमेंट रैली 2021 में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि असम में कुल 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार सौ से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नियमित अंतराल पर चुनावी राज्य असम का दौरा करने में जुटे हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी असम में बड़ी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading