35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिबू सोरेन के निधन पर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने जताया दुख, समाज के प्रति उनके योगदान को किया याद

Shibu Soren Death News, 4 अगस्त। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्रियों और तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दुख जताया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शिबू सोरेन की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जनजातीय भाई-बहनों और वंचितों के अधिकारों के लिए वे सदैव संघर्षरत रहे। अपने सरल, सहज व्यक्तित्व के लिए शिबू सोरेन आमजनों में काफी लोकप्रिय थे। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकमय परिवार व उनके प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, शिबू सोरेन जी झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा जमीन और जनता से जुड़े रहे। मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा। उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ है। उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

ओम् शांति!” केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जनजातीय समाज के लिए किए गए शिबू सोरेन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को संबल दें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजातीय समुदाय के लिए शिबू सोरेन के संघर्ष को याद करते हुए लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने झारखंड के विकास और जनजातीय समुदाय के उत्थान के प्रयासों के लिए योगदान दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों व समर्थकों को अपार दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।”

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading