September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नहर में बोलेरो वाहन गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 11 की दर्दनाक मौत

Gonda News, 04 अगस्त। जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्रांतर्गत एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक परिवार के 9 लोगों सहित 11 की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हालात का जायजा लेने जिले के आला अधिकारी पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो मोतीगंज क्षेत्र से पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गई। हादसे की खबर सुनकर प्रशासन मौके पर पंहुचा। यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र के रेहरा गांव के पास हुआ। बताया जाता है की बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को बाहर सुरछित निकाला लिया गया।

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता अपने परिवार और मित्रों के साथ बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में घटना के शिकार हो गए। मरने वालों में रामबेटी (60 वर्ष), सरोजा देवी (58 वर्ष), राजू (30 वर्ष), नरेंद्र (32 वर्ष), पंकज (28 वर्ष), आरती (25 वर्ष), गुड़िया (22 वर्ष), आरव (5 वर्ष), कविता (18 वर्ष), रिंकू (35 वर्ष), नेहा (12 वर्ष) शामिल हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी, डीएम, एसपी घटनास्थल पहुंचकर जानकरी लिए। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की तत्काल मदद देने की घोषणा की है। डीएम प्रियंका निरंजन इटियाथोक सीएचसी पर भर्ती घायलों का हालचाल लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने बताया मुख्यमंत्री द्वारा राहत राशि आज ही पीड़ितों को मुहैय्या करा दी जाएंगी।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading