22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

डे-केयर में 15 महीने की बच्ची के साथ टॉर्चर, CCTV देखने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल

Noida News Today। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के एक डे-केयर सेंटर में 15 महीने की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची की मां का कहना है कि CCTV फुटेज देखने के बाद से उनकी नींद उड़ गई है और वह पिछले एक हफ्ते से सो नहीं पा रही हैं। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है।

कैसे हुआ खुलासा
4 अगस्त की सुबह बच्ची के पिता उसे डे-केयर छोड़कर ऑफिस चले गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जब मां बच्ची को लेने पहुंचीं, तो सेंटर की तीन टीचर्स ने कहा कि शायद बच्ची को चिकनपॉक्स हो गया है और वह लगातार रो रही है। घर लाने पर मां ने बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर को दिखाया, जहां जांच में पता चला कि बच्ची को किसी ने काटा है।मां ने जब डे-केयर सेंटर की मालिक चारु अरोड़ा से पूछा, तो उन्होंने चोट घर या क्लिनिक में लगने का दावा किया और CCTV फुटेज भी कई दिनों तक नहीं दिखाई गई। आरोप है कि सेंटर प्रबंधन और कुछ लोगों ने केस न करने के लिए दबाव बनाया और माफीनामा लेने को कहा।

CCTV में कैद खौफनाक सच
पुलिस की मौजूदगी में कई दिन बाद जब CCTV फुटेज दिखाई गई, तो मां का दिल दहल गया। फुटेज में देखा गया कि आया ने कमरे का दरवाजा बंद कर बच्ची का गला दबाया, पेंसिल मुंह में डाल दी, दीवार में पटका, जमीन पर गिराया और करीब 45 मिनट तक लगातार टॉर्चर करती रही। वह बच्ची को गोद में उठाकर जोर से पटक रही थी।

मां का आरोप है कि यह सब उसी फ्लैट के कमरे में हो रहा था जहां डे-केयर की मालिक मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। मां को डर है कि पिछले दो महीनों से यह बच्ची वहां जा रही थी, कहीं यह रोज का सिलसिला तो नहीं था।

पुलिस कार्रवाई
थाना सेक्टर-142 पुलिस ने आया और डे-केयर सेंटर की मालिक चारु अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी आया को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। BLIPEE नाम के इस डे-केयर सेंटर के खिलाफ बीएसए गौतमबुद्धनगर और चाइल्ड वेलफेयर अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। साथ ही, लेबर कमिश्नर को भी जांच के लिए टीम भेजने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि यहां एक नाबालिग लड़की को मेड के रूप में काम पर रखा गया था।

पीड़ित मां ने कहा, “हमने बच्ची को डे-केयर इसलिए भेजा कि वह सीखे, खेले और सुरक्षित रहे, लेकिन हमें वहां से टॉर्चर मिला। हम चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले और डे-केयर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।”

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading