38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

10 लाख से अधिक कोरोना परीक्षण किए गए : आईसीएमआर

New Delhi: Health workers wearing Personal Protective Equipment (PPE) suits collect swab samples from people at a COVID-19 testing center in New Delhi during the extended nationwide lockdown imposed to mitigate the spread of coronavirus; on Apr 23, 2020.

नई दिल्ली, 3 मई| इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने रविवार को कहा कि उसने अब तक दस लाख से अधिक कोरोनवायरस आरटी-पीसीआर परीक्षण किए हैं। एक प्रेस बयान में इस शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय ने कहा, “3 मई को सुबह 9 बजे तक कुल 10,46,450 नमूनों का परीक्षण किया गया है।”

आईसीएमआर ने कहा, देश में कम से कम 310 सरकारी प्रयोगशालाएं और 111 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जो कोरोनोवायरस बीमारी के लिए परीक्षण करती हैं।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 39,980 दर्ज की गई है। सक्रिय मामले 28,046 हैं और अब तक ठीक हुए रोगियों की संख्या 10,632 है। इस घातक वायरस से अब तक 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “हमारे आंकड़ों को आईसीएमआर के साथ मिलाया जा रहा है।”

वहीं मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि 124 मामलों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए राज्यों को कहा गया है।

अन्य ख़बरें

नीट अभ्यर्थियों को असुविधा न हो, इसलिए दिल्ली एयरपोर्ट पर रुके रहे पीएम मोदी

Newsdesk

हनुमान जी की शक्ति का प्रतीक आईएनएस दूनागिरी और अर्जुन के गांडीव जैसी अचूक क्षमता वाले आईएनएस अग्रय से लैस भारतीय नौसेना

Newsdesk

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु का युवाओं से आह्वान, शिक्षा को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading