April 6, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियारों से लैस 5 लुटेरे स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी वारदात को टालते हुए पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी इंदौर से भोपाल होते हुए जबलपुर आने वाली यात्री बसों को हथियारों के बल पर लूटने की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पाटन थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा रोड किनारे घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवल सिंह लोधी (31), आशीष लोधी (31), महेंद्र सिंह लोधी (36), सुखदेव सिंह उर्फ सुक्कू लोधी (28) और मुकेश लोधी (24) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी जबलपुर और आसपास के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। इनके कब्जे से देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, तलवार, डंडा, बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड बरामद की गई। इसके अलावा, जिस काले रंग की स्विफ्ट कार (MP 35 CA 3507) में बैठकर ये वारदात की योजना बना रहे थे, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने छिपकर आरोपियों की बातचीत सुनी, जिसमें वे स्पष्ट रूप से बस को रोककर लूट करने की योजना बना रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह राजपूत के साथ उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह राजपूत, आकाशदीप, प्रधान आरक्षक विनय, और अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading